CBSE Board Maths Exam Tips Class 12th – बोर्ड परीक्षा का नाम आते ही दिल की धड़कन तेज़ हो जाना बिल्कुल नॉर्मल है, खासकर जब बात Maths की हो। लेकिन सच मानिए, आखिरी 15 दिन अगर सही तरीके से प्लान कर लिए जाएं, तो फुल मार्क्स भी कोई दूर का सपना नहीं रहता। इस समय नए टॉपिक उठाने के बजाय स्मार्ट रिवीजन, लगातार प्रैक्टिस और सही माइंडसेट सबसे ज़्यादा जरूरी है।
CBSE 12वीं Maths परीक्षा कब है?
CBSE बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। Maths का पेपर 9 मार्च 2026 को होगा। यानी स्टूडेंट्स के पास अब सीमित समय है, जिसे सही दिशा में इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है।
हाई-वेटेज टॉपिक्स से करें शुरुआत
कम समय में ज्यादा स्कोर करने का सबसे आसान तरीका है हाई-वेटेज चैप्टर्स को पहले रिवाइज करना।
इन टॉपिक्स पर खास फोकस रखें:
- Calculus
- Matrices
- Determinants
- Vectors
- Three Dimensional Geometry
- Probability
- Linear Programming
- Relations & Functions
- Inverse Trigonometric Functions
इन चैप्टर्स से हर साल अच्छे खासे नंबर पूछे जाते हैं, इसलिए इन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
रोज टाइम-बाउंड प्रैक्टिस करें
रोजाना कम से कम 2–3 घंटे सिर्फ सवाल हल करने में लगाएं। घड़ी देखकर प्रैक्टिस करने से स्पीड बढ़ती है और एग्जाम हॉल में टाइम मैनेजमेंट आसान हो जाता है। याद रखें, Maths में प्रैक्टिस ही सबसे बड़ा हथियार है।
फॉर्मूला शीट बनाएं और दोहराएं
हर चैप्टर के जरूरी फॉर्मूले एक अलग कॉपी में लिखें। सुबह और रात को उन्हें ज़रूर देखें। यह छोटी आदत एग्जाम में बड़ी गलतियों से बचा सकती है।
मॉक टेस्ट और पुराने पेपर जरूर लगाएं
कम से कम 3–4 फुल लेंथ मॉक टेस्ट दें। साथ ही पिछले सालों के प्रश्नपत्र और CBSE का सैंपल पेपर जरूर हल करें। इससे आपको पेपर पैटर्न और अपनी कमजोरियां साफ समझ आएंगी।
डर नहीं, भरोसा रखें खुद पर
Maths में सबसे बड़ी रुकावट डर होता है। खुद से बार-बार कहें – “मैं कर सकता/सकती हूं।” शांत दिमाग से सवाल हल करेंगे तो जवाब खुद-ब-खुद निकल आएंगे।
Disclaimer:
यह लेख सामान्य मार्गदर्शन के उद्देश्य से लिखा गया है। स्टूडेंट्स अपनी तैयारी के अनुसार CBSE के आधिकारिक सिलेबस, सैंपल पेपर और टीचर्स की सलाह को प्राथमिकता दें।
ALSO READ