अगर आपने भी CSIR UGC NET परीक्षा दी थी और बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपके चेहरे पर मुस्कान आ सकती है । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET Result Out कर दिया है। इसके साथ ही उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड भी जारी कर दिया गया है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
यह परीक्षा उन छात्रों के लिए बेहद अहम होती है, जो JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर या PhD में एडमिशन का सपना देखते हैं। अब इंतजार खत्म हुआ और नतीजे सामने हैं।
CSIR UGC NET परीक्षा कब हुई थी?
CSIR UGC NET दिसंबर सेशन की परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देशभर के कई शहरों में दो शिफ्टों में सफलतापूर्वक कराई गई थी। परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में हुई थी।
CSIR NET से क्या-क्या लाभ मिलते हैं?
CSIR UGC NET क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को कई बड़े मौके मिलते हैं, जैसे:
- JRF (Junior Research Fellowship) की फेलोशिप
- असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता
- PhD में एडमिशन का अवसर
यही वजह है कि हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं।
CSIR UGC NET Result Steps To Download: रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
अगर आप अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Public Notice सेक्शन को देखें।
- CSIR UGC NET December Result/Scorecard लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरकर अपना रिजल्ट देखें।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
कितने उम्मीदवारों ने दी परीक्षा?
इस साल CSIR UGC NET परीक्षा के लिए करीब 2.12 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से लगभग 1.54 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
- 1,25,748 फीमेल उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें से 93,193 परीक्षा में बैठे।
- 86,801 मेल उम्मीदवारों ने अप्लाई किया, जिनमें से 60,886 ने परीक्षा दी।
यह आंकड़े बताते हैं कि परीक्षा को लेकर छात्रों में कितना उत्साह रहता है।
आगे क्या करें उम्मीदवार?
जो उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं, वे आगे की प्रक्रिया जैसे JRF फेलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर या PhD एडमिशन की तैयारी शुरू कर सकते हैं। वहीं जो सफल नहीं हो पाए, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है—अगला मौका आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी ।
Disclaimer:
यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से लिखा गया है। रिजल्ट, स्कोरकार्ड और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी सटीक व आधिकारिक जानकारी के लिए उम्मीदवार csirnet.nta.nic.in वेबसाइट पर जरूर विजिट करें।
ALSO READ
RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, आज से शुरू आवेदन, 21997 पदों पर भर्ती