बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने पुलिस अवर निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे अब अपने एडमिट कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस गाइड में हम आपको BPSSC SI Admit Card 2025 डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताएंगे ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकें।
परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइमिंग

BPSSC SI परीक्षा 18 और 21 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। दोनों दिन परीक्षा दो शिफ्ट में होगी:
- पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 तक पहुंचना अनिवार्य है।
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक। इस शिफ्ट के उम्मीदवारों को दोपहर 1:00 बजे तक केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
परीक्षा पैटर्न
BPSSC SI प्रारंभिक परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनकी कुल अंक संख्या 200 अंक है। परीक्षा का समय 2 घंटे निर्धारित किया गया है।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 20 अंक।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.2 अंक की नेगेटिव मार्किंग।
इस प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए पदों के अनुपात में 20 गुणा उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
BPSSC SI Admit Card 2025 डाउनलोड करने के स्टेप्स
- सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “BPSSC SI Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब खुले पेज पर मांगी गई डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि भरें।
- सभी जानकारी सही भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर परीक्षा में साथ लेकर जाएं।
महत्वपूर्ण नोट:
- एडमिट कार्ड को सुरक्षित स्थान पर रखें।
- बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर प्रवेश संभव नहीं है।
- परीक्षा से पहले सभी विवरण जैसे नाम, रोल नंबर और केंद्र की जानकारी जरूर चेक करें।
Disclaimer: यह लेख केवल सूचना और मार्गदर्शन के उद्देश्य से लिखा गया है। आधिकारिक जानकारी और डाउनलोड लिंक के लिए हमेशा BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
also read
UGC NET Admit Card 2026 जारी: 2 जनवरी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अभी डाउनलोड करें!